जेपी रावत संदेश महल समाचार
जनपद जौनपुर के सकरा गांव निवासी अमरजीत वर्मा की बरात आई थी। जयमाल के समय वर वधू पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात यहां तक बढी कि वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। यही नहीं दूल्हे सहित रिश्तेदारों व बरातियों को नशे में होने का आरोप भी लगाया व उनकी पिटाई भी कर दी।कई बराती तो रात में ही भाग निकले। बरात में हंगामे व दूल्हे को पेड़ से बांधकर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।मौके पर जमी पंचायत के बाद जब बात नहीं बनी,सुबह पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शाम तक वहां समझाने का क्रम चला। दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति नहीं बनी। कई लोग बातचीत करते रहे व शादी तय कराने वाले भी बुलाए गए, लेकिन रिश्ते की डोर नहीं जुड़ सकी।
जब कन्या पक्ष को बरात के स्वागत में हुए खर्च को अदा करने की बात कही, तब मामला शांत हो सका। एसओ मानधाता पुष्पराज सिंह ने बताया कि शादी टल गई। दोनों पक्ष अपना हिसाब करने पर राजी हुए हैं। किसी तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है।