नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

 

रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार

आयुक्त वाणिज्यकर एवं जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ती एस0 ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधौली एवं कसमण्डा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने हिन्द इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस अटरिया में कोविड एल-2 फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया। साथ ही सिधौली तहसील के ग्राम सिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय में बनाये गये क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण किया एवं निगरानी समिति के सदस्यों से वार्ता भी की। इसके अतिरिक्त सिधौली नगर पालिका के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण भी किया तथा मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों से वार्ता भी की।
हिन्द इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस अटरिया के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने हास्पिटल में आक्सीजन, दवाओं एवं अन्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त रखी जायें तथा मरीजों को समय से बेहतर उपचार किया जाये। नोडल अधिकारी ने मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं को प्रेरित किया कि वह मरीजों उनके परिजनों एवं आमजनमानस को आॅनलाइन एवं वर्चुअल माध्यमों से बेहतर काउंसलिंग सेवा उपलब्ध करायें तथा अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।
सिधौली तहसील के ग्राम सिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय में बनाये गये क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से वार्ता भी की तथा उन्हें प्रेरित किया कि घर-घर जाकर बेहतर सर्विलांस सुनिश्चित करें तथा लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि टीकाकरण के संबंध में अफवाहें फैलाने वालों या चिकित्सा टीम से दुव्र्यवहार करने वालों को चिन्हित कर इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी जाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि ऐसे गड़बड़ी फैलाने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोविड पाजिटिव गर्भवती महिलाओं को अनिवार्य रूप से अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया जाये। साथ ही आशा, ए0एन0एम0 को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन मरीजों को दवा किट वितरण के समय उसके उपयोग का तरीका तथा अन्य आवश्यक जानकारी अवश्य दी जाये। प्रधानों को मेडिकल टीम के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिये तथा स्वच्छता एवं सेनेटाईजेशन का विशेष प्रबंध करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम प्रधान जनता के सहयोग एवं समन्वय से लाॅकडाउन के प्राविधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें।
सिधौली में कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि कंटेनमेंट जोन एवं लाॅकडाउन के प्राविधानों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधौली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमण्डा के निरीक्षण दौरान नोडल अधिकारी ने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी आवश्यक संसाधन एवं सेवाओं की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कोविड हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सिधौली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!