पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पूरे जिले में की चाक चौबंद व्यवस्था

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

दिल्ली जाने वाले किसान रोके जा रहे हैं। लेकिन किसानों ने अपनी सक्रियता नहीं दिखाई। कही पर भी जत्थों में किसान दिखाई नहीं दिए। फुटकर में वह धीरे-धीरे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर एडीजी और आईजी ने भी जिले में डेरा डाल रखा है। दोनों अधिकारी पुलिस को निर्देश दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी जिले में भ्रमण कर रहे हैं। किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने दिल्ली न जाए।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च करने का ऐलान किया है। पूरे देश के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए खीरी के किसान भी जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट है। एडीजी फायर विजय प्रकाश, आईजी लक्ष्मी सिंह ने जिले में डेरा डाल रखा है। दोनों अधिकारी जिले पर नजर बनाए हुए हैं। उनके दिशा-निर्देशन में पुलिस अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों से मिल रहे हैं। उनको समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसान यहां से ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने दिल्ली न जाए। इसके अलावा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पूरे जिले में बैरियर लगा रखे हैं। इन बैरियर पर भी पुलिस डटी हुई है। लेकिन फिर भी किसान बड़ी संख्या में दिल्ली जा रहे हैं। शनिवार को दिल्ली जाने के लिए किसानों में सक्रियता कुछ कम दिखी। कहीं पर भी जत्थे में किसान दिल्ली जाते हुए दिखाई नहीं दिए। किसान अब धीरे-धीरे फुटकर की संख्यासम्भव कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!