दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उo प्रo के तत्वों तत्वाधान में व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मैनपुरी के निर्देशन में शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर अभिषेक सेंगर (चिकित्सा अधिकारी). डॉक्टर गजेन्द्र पाल (MOIC) (चिकित्सा अधिकारी ) आरती यादव (सोशल वर्कर मानसिक ) किरण यादव (सोशल वर्कर) मोहित मिश्रा (स्टाफ नर्स) वैभव गुप्ता(एलo टी0) सुनील कुमार ( काउंसलर) विजय गुप्ता( नेत्र परीक्षण) एवं समस्त स्टाफ द्वारा पुलिस परिवरीजनों का चेकअप किया गया जिसमें शुगर की जांच बीपी की जांच एवं अन्य जांच की गई एवं प्रतिसार निरीक्षक बृजपाल सिंह द्वारा सभी को तंबाकू नियंत्रण की शपथ दिलाई गई जिसमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बृजपाल सिंह एस आई एपी रामदीन शाक्य वेलफेयर प्रभारी एस आई एपी मायाराम महिला आरक्षी गुंजन कटारा एवं अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गण मौजूद रहे।