हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के क़स्बा बेवर वैश्य समाज संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता के अनुमाेदन से एवम् प्रदेश अध्यक्ष अजेय केसरी द्वारा जनपद मैनपुरी की जिला संरक्षक के पद पर सुनीति सरितकांत भाटिया को नियुक्त किया है।जिला संरक्षक नियुक्त बनाए जाने के बाद पूर्व चेयरमैन सुनीति भाटिया ने कहा उन्हें संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ उसे निर्वहन करेंगी।साथ ही संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगी। उनके मनोयन पर निर्मला गुप्ता,पुष्पा गुप्ता,निधि गुप्ता,अनीता गुप्ता, अंजू गुप्ता,मीनू गुप्ता,मधू गुप्ता आदि द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है।