रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
युवा सपा नेता एवं नाथनगर ब्लाक के पार्टी के प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे कृष्णचन्द्र यादव ‘केसी’ के नेतृत्व मे शुक्रवार को युवाओं ने सयुस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का जोरदार स्वागत किया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को गोरखपुर जा रहे थे। कांटे चौराहे पर जैसे ही श्री गिरी का काफिला पहुंचा तो सपा नेता कृष्णचन्द्र यादव ‘केसी’ के नेतृत्व मे सैकडों युवाओं ने जोरदार नारों के बीच फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री यादव ने कहा कि सयुस के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के जरिये युवाओं मे उत्साह पैदा करते हुए योगी की तानाशाही सरकार के खिलाफ संघर्ष किया है वह चुनावी समय नजदीक आते आते नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि सयुस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरी के दिशा निर्देशन मे युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव ने संतकबीर नगर जिले के युवाओं मे संघर्ष का जो तेवर पैदा किया है उसकी बुनियाद पर आज पार्टी जिले के तीनों सीटों पर विरोधियों का क्लीन स्वीप करने जा रही है। बाद मे सयुस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का काफिला सोनी होटल पहुंचा जहां आयोजित प्रेस वार्ता मे श्री गिरी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। पुलिस लोगों को या तो होटल मे मार दे रही है अथवा लॉकअप मे जान ले ले रही ही। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों को भाजपा सरकार के मंत्री के इशारे पर कुचल दिया जा रहा है। नौजवान बेरोजगारी के चलते आत्महत्या को मजबूर हैं। श्री गिरी ने युवाओं का आह्वान करते हुए जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने ऐलान किया। इस दौरान सयुस के जिलाध्यक्ष रामा यादव, धर्मराज यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।