रिपोर्ट
जेपी रावत
मथुरा संदेश महल समाचार
मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन महोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की इच्छा के अनुरूप ब्रज की पावन धरा पर मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया है। कहा है कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इसके निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। इस दौरान सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।महाविद्या रामलीला मैदान पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं।