हाल ही में प्रमोद वर्मा ने भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया है। जो क्षेत्र के किसान नेता तथा व्यापारी के रूप में जाने जाते हैं। इसके लिए आपकी प्रसिद्ध हासिल है।आप अपनी व्यवहार कुशलता के चलते हर दिल अजीज व काफी लोकप्रिय है। आपके आवास पर संदेश महल समाचार पत्र से की गई बातचीत के कुछ अंश- साक्षात्कार के रूप में प्रस्तुत है रिपोर्ट- अशोक अवस्थी
अशोक अवस्थी
प्रश्न आप भाजपा छोड़कर सपा में आ गए हैं इसका कारण क्या है?
प्रमोद वर्मा
किसानों मजदूर व्यापारियों के साथ आम जनता में भाजपा को लेकर आक्रोश है हम सपा अध्यक्ष अखिलेश से मिले बहुत अच्छे नेता है सीतापुर जनपद में भाजपा में कोई अपनी बात नहीं रख सकता सांसद राजेश वर्मा के अलावा किसी की सुनी नहीं जाती इसलिए भाजपा छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।
अशोक अवस्थी
प्रश्न क्या अखिलेश यादव ने कोई आश्वासन दिया है जो आप बहुत सक्रिय हो गए हैं?
प्रमोद वर्मा
लगभग 300 गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। समूचे जनपद में सपा का प्रचार कर रहे हैं। भविष्य में लोकसभा के चुनाव में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहता हूं उसी की तैयारी कर रहा हूं।
अशोक अवस्थी
प्रश्न सपा के नेता आपका साथ देंगे या विरोध करेंगे?
प्रमोद वर्मा
विधायक अनिल वर्मा दिग्गज नेता है झीन बाबू पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा हमारा पूरा साथ दे रहे हैं। किसी कुर्मी को ही टिकट हाईकमान देगा रामपाल यादव हमारे निकट सहयोगी हैं। समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद हरगोविंद वर्मा के चरणो में हमने बैठकर राजनीति सीखी है कहीं कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है।
अशोक अवस्थी
प्रश्न भाजपा धर्म और हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ती है इसकी क्या काट करेंगे?
प्रमोद वर्मा
जनता सब समझ चुकी है सपा ने प्रत्याशी बनाया तो 90% कुर्मी मतदाता बहुत से ब्राह्मण ठाकुर पिछड़ा वर्ग तथा मुस्लिम मतदाता हम को समर्थन देंगे वोट देंगे और हम भाजपा को हराकर सपा का परचम लहराएंगे। यही हमारा लक्ष्य और संकल्प है।