सीतापुर (संदेश महल)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व की चुनाव प्रकिया के सम्पन्न होने के उपरांत पार्टी के जिला अध्यक्ष की घोषणा देर शाम कर दी गई भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे राजेश शुक्ला को पुनः पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त घोषणा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा अपने संबोधन के दौरान दी गई। प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय द्वारा सीतापुर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम विभाग लेकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला को बधाई दी एवं पार्टी के सभी समरथको वह कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, जिला प्रभारी नीरज सिंह नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी विधायक बिसवां निर्मल वर्मा सेवता विधायक ज्ञान तिवारी बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य सिधौली विधायक मनीष रावत विधायक मिश्रित रामकृष्ण भार्गव अवध क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ गोदावरी मिश्रा क्षेत्री महामंत्री नीरज वर्मा जिले के चुनाव संगठन सह अधिकारी सुधाकर शुक्ला, नीरज वर्मा झल्लर नैमिष रतन तिवारी,संजय मिश्रा, सुनील त्रिपाठी बल्लू झरेखापुर मण्डल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह,सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के निर्णय का स्वागत करते देखे गए।।