रिपोर्ट
हिमांशु यादव
एटा संदेश महल समाचार
- जनपद एटा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सैनिक पड़ाव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा मुखिया ने कहा कि पहले ही चरण में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। यह सरकार हाथरस की बेटी को न्याय नहीं दिला सकी।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा समेत अन्य परीक्षाएं सोची समझी साजिश के तहत रद कर दी गई। सपा की सरकार में निष्पक्ष परीक्षा करा सभी विभागों में भर्ती कराई जाएंगी। भाजपा के बड़े-बड़े नेता झूठ बोल रहे हैं। कानून व्यवस्था की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोगों से पर्चे छीने गए, बहनों के कपड़े फाड़े। चुनाव को लूटने का काम किया। यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव- अखिलेश - सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता सबसे ज्यादा अपमानित हुई। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त नहीं करा पाया। इस बार का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव आप और हमारे भविष्य का चुनाव है। सपा सरकार लाकर भाजपा की गुंडागर्दी से बचाएं। इस दौरान प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर यादव, अमित गौरव यादव टीटू, रणजीत सुमन, जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी आदि मौजूद रहे।