रिपोर्ट/- प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार
भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति बैठक स्थानीय डाक बंगला तहसील परिसर छाता पर जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की अधक्ष्यता में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम भारत माता एवम दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार की उपलब्धि एवं योजना के बारे में विस्तार से चर्चा व बूथ सशक्तिकरण को लेकर जिले की जिलाअध्यक्ष मधु शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है जिसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है। भाजपा नेता भानुप्रताप ने कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सम्पूर्ण विश्व की समस्या का समाधान है।मुख्य रूप से छाता मंडल प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रताप, दीनबंधु शर्मा, भगवत स्वरूप पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अशोक झा, सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।संचालन मंडल महामंत्री सूरजपाल यदुवंशी ने किया।