रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल
धनघटा क्षेत्र में जगह-जगह माल्यार्पण करने के लिए उत्साहित दिखे भाजपा कार्यकर्ता
धनघटा विधानसभा में शनिवार को नजारा बेहद ही कुछ अलग रहा। बूदा बादी व ठंड के मौसम के बाद भी भाजपा में सम्मिलित नीलमणि का काफिला देख लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिला । भारी संख्या में अपने चुनावी आगाज कराते हुए नीलमणि ने क्षेत्र के विकास की प्राथमिकता को गिनाते हुए अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। बताते चलें कि विधान सभा चुनाव में तमाम भावी प्रत्याशी क्षेत्र में अपना जन संपर्क अभियान चला रहे है। इसी बीच लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ले चुके नीलमणि ने जब भारी संख्या में सैकड़ों वाहनों के साथ बस्ती जनपद की तरफ से सन्त कबीर नगर की सीमा रामपुर बारह कोनी बाजार में प्रवेश किया तो रामपुर बारहकोनी से ही भारी संख्या में कार्यकर्त्ताओ ने फूलमालाओं से स्वागत करना शुरू कर दिया। पौली में बाबा कंकडेश्वर नाथ परिसर में उन्हें माल्यार्पण करने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। उनका काफिला शनिचरा बाजार होते हुए धनघटा चौराहे पर पहुँचा। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण करने वाले तमाम कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की लंबी कतार देखी गई। अपने स्वागत से गदगद भाजपा के नीलमणि ने बताया कि क्षेत्र का विकास ही एकमात्र हमारा उद्देश्य है। इस क्षेत्र के लोगों का जो प्यार दुलार मिल रहा है। निश्चित रूप से उसका कर्ज उतारने का कार्य करता रहूँगा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ , सबका विकास व सबका विश्वास के ही नीति पर चलते हुए पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा जो देश व प्रदेश का विकास हुआ। उसको जनता भली प्रकार से जान रही है। भाजपा सरकार की विकास परक नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता पुनः योगी जी के नेतृत्त्व में भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है।इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एंव गणमान्य लोग मौजूद रहे