रेउसा (सीतापुर) मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और सरकार बच्चियों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी बच्चियों को सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष हनुमन्त तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्भनावा 2 में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं बीट की महिला सिपाही ने अध्ययन रत छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों को रोकने हेतु आवश्यक बिन्दुओ पर चर्चा की तथा निडर होकर जारी हेल्प लाइन नम्बरो 1076 – 1090 – 112 – का प्रयोग करने की अपील की थाना थानगँव के अन्तर्गत थानाध्यक्ष हनुमन्त तिवारी के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति की टीम ने पं० गौरी शंकर मिश्र इण्टर कालेज मिश्रन पुरवा मे एक गोष्ठी का आयोजन कर अध्ययनरत छात्राओ को मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया। एवं थानाध्यक्ष थानगॉव उमेश चन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में, महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा, महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के क्रम में पं० गौरी शंकर मिश्र इण्टर कालेज मिश्रन पुरवा में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन कर अध्यनरत बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी इस अवसर पर उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय के साथ मुख्य आरक्षी अतिबल सिंह एवं महिला आरक्षी पिंकी सिंह ने अति महत्वपूर्ण जानकारी दी इस अवसर पर महिला आरक्षी ने बालिकाओ को प्रेरित करते हुए बहुत विस्तृत जानकारी देते हुए कहा अगर आप सभी को विद्यालय आते जाते या परिवार में किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस हो तो तत्काल 1076 – 1090 – 112 – 108 जैसे टोल फ्री नम्बर लेकर आप सहायता ले सकती है साथ ही कहा लड़कियाँ कभी दबती नहीं दबाई जाती है स्त्री हारती नहीं हराई जाती है। साथ ही छात्राओं से अपेक्षा की गई कि इसी प्रकार की जागरूकता अपने आस पास के परिवारों में भी जाग्रत करें उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय ने सभी छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य चेतराम मिश्र प्रधानाचार्य सतीश शुक्ल उप प्रधानाचार्य कमल मिश्र ओमप्रकाश मिश्र रामदीन कश्यप शिवपूजन मिश्र सुधीर मौर्य अभिषेक मिश्र सोनू कुशवाहा विष्णु मिश्रा परमेश त्रिवेदी हरेश राठौर आदि उपस्थित रहे ।