रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
श्री राम मंदिर निर्माण हेतु जन जागरण रथ यात्रा कस्बे में पहुंचा जहां उसका स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। कस्बे में जन जागरण रथ यात्रा की पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह दिखाई दिया।
दो
इस अवसर पर स्थानीय लोग इस रथ में विराजमान श्री राम दरबार का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे थे। वही इस रथ में से लोगों को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। आपको बता दें करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जन्म भूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद केवल मंदिर निर्माण का कार्य शेष रह गया है। जिसके निर्माण हेतु धन का संग्रह सरकारी राजकोष से ना करते हुए आम जनता से किया जाएगा। वहीं इस मंदिर के निर्माण में दान देने हेतु लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। जन जागरण रथ यात्रा में जिलाध्यक्ष मथुरा मधु शर्मा,पूर्व चैयरमैन ठाकुर राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।