लखीमपुर नरसंहार को बेकार नहीं होने देंगे – राहुल गांधी

 

रिपोर्ट
उमेश बंशल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

लखीमपुर-खीरी में हुए बवाल ने तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कुछ इस तरह टिप्पणी की है। जानें क्या है टिप्पणियां-
भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी ने आंदोलन कर रहे किसानों को कुचल दिया।चार किसानों की मौत हो गई।इसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर की घटना को नरसंहार करार दिया। साथ ही उन्होंने किसान सत्याग्रह जिंदाबाद का नारा भी लगाया।
राहुल ने अपने ट्वीट में कहा,जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है,वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा
किसानों से नफरत करती है भाजपा,

संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष मिश्र ने अपनी गाड़ी से तीन किसानों को कुचल कर मार डाला।

 

error: Content is protected !!