रिपोर्ट
जेपी रावत
बाराबंकी संदेश महल समाचार
हरे पेड़ों पर अंधाधुंध आरे चल रहे हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। सरकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रतिवर्ष पौधे लगवाती है,वहीं वन कर्मियों की मदद से लकड़ कट पेड़ों को कटवा कर मोटी कमाई करने में जुटे हैं।

बताते चलें कि कि थाना मोहम्मदपुर खाला कोतवाली क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान खुलेआम जारी है लकड़ कट दिनदहाड़े हरे पेड़ों को काटने में लगे हुए हैं। लकडकटो का कहना है वन विभाग कर्मियों को सुविधा शुल्क देकर हरे पेड़ों की कटान कराते हैं। क्षेत्र में जहां जहां पेड़ कटते हैं उसकी जानकारी वन विभाग को होती है। बिना इनकी मदद से कोई भी ठेकेदार हरा पेड़ काट नहीं सकता है। क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटान हो रही हैै।

लेकिन पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सब कुछ पता रहता है।पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है उससे उनको कुछ भी लेना देना नहीं है। सरकार के अधीनस्थ कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी ही सरकार की मंशा पर पानी फिरने में लगे हुए हैं।वन रक्षा,एवं सुरक्षा के जिम्मेदार कर्मचारी महेंद्र कुमार को सिर्फ एक ही बात पता है कहां से धन उगाही करनी है।इनके सहयोग से दिनदहाड़े प्रतिबंधित पेड़ों की बागे साफ हो जाती है। आखिर अब देखना है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी वन सुरक्षा अधिकारी महेंद्र पर कार्यवाही करते हैं कि सुरक्षा देते हैं।