वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर बवाल, एक कांवरिया को मारी गोली,सैफई रेफर

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी थाना किशनी क्षेत्र में बरेली-ग्वालियर मार्ग पर सोमवार की रात पिकअप और ट्रैक्टर सवार कांवरिये ओवरटेक करने को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक कांवरिया को गोली मार दी गई। इससे वह घायल हो गया। उसे सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र किशनी के रामनगर में सोमवार रात पिकअप और ट्रैक्टर सवार कांवरिये गंगाजल लेने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। रात तकरीबन 11.30 बजे रामनगर डेरी के पास ओवरटेक करने को लेकर दोनों वाहनों पर सवार कांवरिये भिड़ गए। मारपीट होने लगी इसी दौरान ट्रैक्टर सवार कांवरियों में से किसी ने पिकअप सवार 22 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र रामानंद शाक्य निवासी गीजा सैफई (इटावा) को गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची 112 नंबर पुलिस घायल अनुज को सीएचसी किशनी लेकर आई। जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर में सवार कांवरिये विष्णुगढ़ की तरफ से आ रहे थे। दोनों वाहनों के ओवरटेक करने को लेकर कांवरियों में विवाद हुआ था। जानकारी पर एएसपी ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई। एएसपी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।

error: Content is protected !!