संत महात्माओं का माल्यार्पण कर जीआरसी पर किया गया स्वागत सत्कार

 

रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार

भारत माता की जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा मिश्रित तीर्थ से शुरू होकर नैमिषारण्य में यात्रा का समापन हुआ पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए फिर आश्रम परिसर में पहुंचकर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल क्षेत्रवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे।जिस पर देशभक्ति गाने बज रहे थे। देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा राष्ट्र प्रेम में डूब गया। इस दौरान वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा का जी.आर. सी नैमिषारण्य में आगमन हुआ इस अवसर पर जीआरसी संचालन समिति द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में जीआरसी संचालन समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह व समिति किसान अध्यक्ष विदेह मिश्र,समिति सदस्य विपिन वैश्य,अभय चौरसिया व डॉक्टर सागर ने संत महात्माओं का माल्यार्पण कर उनका जीआरसी पर स्वागत सत्कार किया “आजादी का अमृत महोत्सव रैली” में सम्मिलित समस्त संत महापुरुषों व अन्य महानुभाव के ऊपर जीआरसी के सिलाई व कंप्यूटर के छात्रों ने पुष्प वर्षा कर उनका हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया।
इस अवसर पर जीआरसी के संचालन समिति के सदस्यों के अलावा जीआर सी के समस्त कार्यकर्ता दुर्गेश तिवारी अर्थापुर,महेंद्र सिंह , जगरूप,संजय,रामेंद्र,सुनीता,आसपास के गांव के किसान वा अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!