समाजसेवी शेषनाथ यादव उर्फ़ मटरू के माता पिता का निधन

रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव के रहने वाले समाजसेवी शेषनाथ यादव उर्फ़ मटरू के माता पिता के निधन की सूचना पर उनके बालसखा व सपा के पूर्व जिला महासचिव नित्यानंद यादव ने गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। ग़ौरतलब हो कि गत दिनों समाजसेवी शेषनाथ यादव के माता पिता ठंड से बचने के लिए घर पर अलाव सेंक रहें थे, ऐसे में दोनों एक साथ आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए थे। गम्भीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान दोनों का निधन हुआ। ये जानकारी सपा नेता नित्यानंद यादव ने देते हुए समाजसेवी शेषनाथ यादव उर्फ मटरू के माता पिता के निधन पर शोक जताते हुए दोनों आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है

error: Content is protected !!