तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म आरोपी किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई तीन साल की बालिका के साथ एक आरोपी किशोर ने दुष्कर्म किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद औरया क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय बालिका थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में अपनी नानी के घर आई थी।रविवार देर सायं वह नानी के घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव निवासी 11 वर्षीय किशोर मुरली पुत्र नरेश उसे खेतों की तरफ ले गया, खेतों में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया।रोती बिलखती बालिका घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए भिजवाया वहीं आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।सोमवार को पुलिस ने किशोर को न्यायालय भेजा।थानाध्यक्ष एलाऊ आदित्य कुमार खोखर ने बताया कि पीड़िता बालिका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। बालिका को उपचार के लिए भिजबाया है।जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।