कीचड़युक्त गलियां,मार्गों पर बहता गंदा पानी शौचालय का पता नहीं सुविधाओं से कोसों दूर गांव जिरौल

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

सरकार गांव में विकास कार्यों को लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है।वहीं एक गांव ऐसा भी है जहां के लोग आज भी सरकारी योजनाओं से मरहूम है।

उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के विकास खंड सुल्तानगंज के ग्राम जिरौली के लोग विकास की सरकारी सुविधाओं से कोसों दूर है। ग्रामीणों को आज भी विकास का इंतजार है। बजबजाती नालियां, कीचड़युक्त गलियां, मार्गों पर बहता गंदी नालियों का बदबूदार पानी के बीच लोग जीने को विवश हैं।
गौरतलब हो कि ग्राम जिरौली में विकास की किरण कोसों दूर है। गांव की बदहाल व्यवस्था पर बात की जाए तो आधे अधूरे निर्मित शौचालय जस के तस पड़े हैं। लोग झोपड़पट्टी डालकर‌ खानाबदोशी जीवन गुजारने को विवश हैं।