syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

गर्ल फ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंचे फ्रेंड सहित टीचर की मौत

रिपोर्ट
जेपी रावत
गोरखपुर संदेश महल समाचार

गोरखपुर के नंदानगर दरगहिया निवासी आर्यमन यादव को भीड़ ने पीटकर मार डाला जो अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे के मौके पर मिलने कुशीनगर गया था। वहीं विवाद हुआ और गोलीबारी में गोली लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। इसी आरोप में भीड़ ने पीटकर आर्यमन की हत्या कर दी।


जानकारी के अनुसार,सैनिककुंज निवासी एक महिला के साथ आर्यमन की दोस्ती थी। वह आर्यमन के स्कूल में पढ़ती थी। छात्रा का जन्मदिन था और लॉकडाउन होने की वजह से वह परिवार के साथ कुशीनगर अपने गांव चली गई थी। उसका जन्मदिन मनाने के लिए आर्यमन घर से निकला था। आर्यमन ने रविवार की रात डेढ़ बजे तक उससे बातचीत कर जन्मदिन की बधाई भी दी थी। आर्यमन के पास पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर थी जिसे वह लेकर भाई की स्कूटी से गया था। इतनी सुबह बेटे को जाता देख मां अनिता देवी ने टोका भी था लेकिन आर्यमन ने दोस्त के घर जाकर नए जिम के बारे में जानकारी जुटाने की बात कही। बड़े भाई के मुताबिक, आर्यमन स्कूटी से सोनबरसा पहुंचा और वहां से अपने एक दोस्त को साथ ले लिया। फिर कुशीनगर गया था। जब घटना हुई तो आर्यमन का साथी भाग निकला। उधर, आर्यमन को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन भीड़ ने उसे खींच कर उसकी हत्या कर दी। आर्यमन बड़ा भाई अभिषेक बीटेक कर रहा है। तरयासुजान पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक को ही फोन कर सूचना दी थी।

आर्यमन यादव नंदानगर के ही एक स्कूल में इंटर का छात्र था। वह कब घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर अपने पास रख लिया इसकी भनक माता-पिता व भाई को नहीं लग सकी। भाई के मुताबिक आर्यमन ने कहा था कि वह दोस्त जिज्ञासु के घर जा रहा है। वह सुबह साढ़े पांच बजे ही घर से निकला था। उस वक्त पिता सुबह टहलने गए थे। जब काफी देर तक आर्यमन नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा था। इसी बीच कुशीनगर से फोन आ गया। पता चला कि भीड़ ने आर्यमन की पीटकर हत्या कर दी है।
आर्यमन पिता का लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्यों गया था, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। अगर उसे सिर्फ महिला मित्र का जन्मदिन मनाना था तो पिस्टल की जरूरत क्या थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसे पहले से आशंका थी कि घरवाले विरोध कर सकते हैं जिस वजह से पिस्टल लेकर गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
आर्यमन के दोस्त ने बताया कि आर्यमन काफी दिनों से लड़की के घर पर आता जाता था। यही वजह है कि उसे जन्मदिन के साथ ही उसके गांव की पूरी जानकारी थी। लड़की के घरवाले भी आर्यमन और लड़की की दोस्ती के बारे में जानते थे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बेटे ने ऐसा कैसे कर दिया यह समझ से परे है। पिता उमेश का कहना है कि अभी वह सिर्फ दोस्तों के ही घर जाता था। घर से अकेले कुशीनगर तक जाने की बात तो समझ में ही नहीं आ रही है।