भारतीय किसान संघ की अनादरा ग्राम इकाई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हीराराम सैन
सिरोही राजस्थान संदेश महल
भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर अनादरा ग्राम इकाई की एक बैठक नारायणी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम इकाई अध्यक्ष रणछोड़राम सैन ने की।बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और गांव से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रेवदर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।


बैठक में तहसील अध्यक्ष बाबूलाल कोली हड़मतिया, नारायण सिंह राठौर, गोविंद सिंह बेलारसा, चमनाराम कोली, शंकरलाल प्रजापत, शंकरलाल हीरागर सहित कई किसान उपस्थित रहे।किसान नेताओं ने बताया कि गांव की मूलभूत समस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान संघ आगे आंदोलन की रणनीति भी बना सकता है।