श्री महादेव एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावियों का हुआ सम्मान

सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम रिछली स्थित श्री महादेव एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप प्रजापति ने वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा-1 में सुधा गौतम, कक्षा-2 में अनुराग राजपूत, कक्षा-3 में महक यादव, कक्षा-4 में रूबी गौतम तथा कक्षा-5 में आकांक्षा गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
समारोह के दौरान छात्र अजीत प्रजापति के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सहायक शिक्षक अंश सिंह, नेहा वर्मा, अमित यादव एवं पार्वती गिरी उपस्थित रहीं। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।