
हीराराम सैन सैन
सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
नवरात्रि के पावन अवसर पर मलावा गांव में सेन समाज के पांच गांव—मकावल, मलावा, मालगांव, पामेरा और रामपुरा—के श्रद्धालुओं ने कुलदेवी श्री बाण माता जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
रविवार, 23 मार्च 2026 की रात्रि को आयोजित इस भजन संध्या में प्रसादी वितरण एवं जागरण का आयोजन भी किया गया। भजन गायक श्री डुंगर मल मकवाना (अहमदाबाद) ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और पूरी रात श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में प्रवीण कुमार (भोपाजी), सुरेश कुमार, कमलेश, पंकज, कांतिलाल, मिठाराम, अमृत लाल, कैलाश भाई, प्रकाश कुमार, जयंतीलाल मकावल, कालूजी, जैसाजी, अनाजी, थाना रामजी, अमराराम जी सहित पांचों गांवों के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के सफल संचालन में सभी गांवों के लोगों ने मिलकर सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम भव्य और सफल रहा।