प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी संदेश महल
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में मिले प्रेमी युगल के शवों के मामले में जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके पाए गए जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतकों की पहचान 22 वर्षीय हारून और 20 वर्षीय शीबा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था। परिजनों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी और शादी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि, इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं पारिवारिक विवाद, प्रेम प्रसंग या किसी अन्य कारण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की हर एंगल से जांच जारी