शादी से पहले पार्लर गई दुल्हन प्रेमी संग फरार मुकदमा दर्ज युवती ने जारी किया वीडियो

चित्रकूट संदेश महल
जिले में शादी से ठीक पहले दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जहां युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं युवती ने वीडियो जारी कर अपने मन से जाने और विवाह करने की बात कही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छपरा माफी गांव निवासी 25 वर्षीय दिव्या की शादी मानिकपुर थाना क्षेत्र के नागर गांव निवासी धनंजय से तय हुई थी। 12 फरवरी को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
बताया गया कि 9 फरवरी को युवती अपने पिता और छोटी बहन के साथ सीतापुर कस्बे स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई थी। मेकअप के दौरान युवती बाहर निकली और मौके का फायदा उठाकर कथित रूप से अपने परिचित युवक आदित्य सिंह चौहान के साथ कार में बैठकर चली गई। पिता ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी।
घटना के बाद युवती के पिता ने कर्वी कोतवाली पहुंचकर आदित्य सिंह चौहान समेत शिवेंद्र और गरिमा दीक्षित के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
इसी बीच युवती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार में बैठी दिखाई दे रही है। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी इच्छा से गई है और प्रयागराज में आर्य समाज रीति से विवाह कर लिया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिजन उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की बरामदगी के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी