डीजे पर गाना बजाने को लेकर बवाल बारात में चले लाठी डंडे- चार घायल

बाराबंकी संदेश महल
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के आल्हेमऊ गांव में सोमवार रात एक बारात के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। बरातियों और जनातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की शेष रस्में संपन्न कराई गईं।जानकारी के अनुसार, पुरैना मजरे बरैय्या से आई बारात आल्हेमऊ गांव पहुंची थी। देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। अफरातफरी के बीच कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।मारपीट में दुल्हन पक्ष के धर्मराज (24) पुत्र रामलाल, संदीप (18) पुत्र मिश्रीलाल व अंशू (22) पुत्र मोतीलाल निवासी आल्हेमऊ घायल हो गए। वहीं दूल्हा पक्ष के कुलदीप (18) पुत्र चेतराम निवासी बरैय्या को भी चोटें आईं।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि कुछ देर बाद महिलाओं के बीच फिर कहासुनी होने से माहौल दोबारा गरमा गया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
पुलिस की निगरानी में विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं और अंततः फेरे संपन्न हुए। कोतवाल आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शराब के नशे में हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के पहुंचते ही अधिकांश लोग मौके से भाग गए थे। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई