लखनऊ में धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश, सरगना मलखान गिरफ्तार

लखनऊ संदेश महल
राजधानी पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए इसके सरगना को गिरफ्तार किया है। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने जानकारी दी कि निगोहां थाना पुलिस ने रविवार को हुलास खेड़ा मार्ग से 43 वर्षीय मलखान को दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मलखान पिछले दो वर्षों से लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के धंधे में सक्रिय था। अब तक वह 10 से 12 लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर चुका है। बताया जा रहा है कि वह जरूरतमंद लोगों को लालच और लालसा दिखाकर अपने जाल में फंसाता था।

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके जरिए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।