धनघटा का बेटा बना इनकम टैक्स ऑफिस सुप्रीटेंडेंट सेमर डांडी गांव में जश्न का माहौल

संतकबीरनगर संदेश महल
निशांत उपाध्याय इनकम टैक्स ऑफिस सुप्रीटेंडेंट बनने की खबर ने धनघटा तहसील क्षेत्र के सेमर डांडी गांव को गौरव से भर दिया है। साधारण परिवार से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले निशांत उपाध्याय ने एसएससी सीजीएल 2025 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
गांव निवासी सतीश उपाध्याय के पुत्र निशांत उपाध्याय की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही सफलता की खबर फैली, गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया और माहौल उत्सव जैसा हो गया।

मेहनत, संघर्ष और संकल्प की मिसाल

बताया जा रहा है कि निशांत ने अपनी सफलता के लिए दिन-रात कठिन परिश्रम किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार प्रयास करते रहे। उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि मजबूत इरादों और लगन के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

निशांत उपाध्याय की सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र अब उन्हें अपना आदर्श मानकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पद पर रहकर ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें और समाज व देश की सेवा में योगदान दें।