बाराबंकी संदेश महल
समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज नगर संसाधन केंद्र, बाराबंकी में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अपने उद्बोधन में जिला समन्वयक ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग, समावेशन एवं संदर्भित करने हेतु प्रोटोकॉल लांच किया जा रहा है। यह पहल दिव्यांग बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के अनुरूप नई दिशा प्रदान करेगी।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर नीरज मिश्रा, राजनारायण एवं कमलेश कुमार ने बच्चों की अभिवृद्धि, विकास तथा दिव्यांगता के प्रभाव और उसकी पहचान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
प्रशिक्षण में जिले के सभी ब्लॉकों से आए विशेष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रमुख रूप से शैलेन्द्र सिंह, अरविंद मिश्रा, शिवानंद वर्मा, कीर्ति श्रीवास्तव, रेखा वर्मा, निर्मल वर्मा एवं शंभू दयाल शामिल रहे।