डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंड्री एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय सीबीएसई बॉलीवाल टूर्नामेंट का आगाज़

हिमांशु यादव
मैनपुरी, संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी के कुरावली रोड स्थित डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंड्री एकेडमी के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय सीबीएसई बॉलीवाल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश और विदेश की 65 टीमें भाग ले रही हैं।

अतिथियों का भव्य स्वागत

उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति अनिल कुमार के साथ जिला जज फैमिली कोर्ट देवराज प्रसाद सिंह, सीबीएसई के पर्यवेक्षक एस.एन. राय, दिलीप पांडेय, सौरभ सिंह, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरण सौजिया, विद्यांशु सौजिया और तेजस्वी सौजिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा—
“छोटे जिले मैनपुरी में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन बेहद सराहनीय है। खिलाड़ी मेहनत और समर्पण के साथ खेलें। वॉलीबॉल जैसी टीम गेम से सहयोग, भाईचारा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है।”

उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली की जीत

चैंपियनशिप का पहला मुकाबला शारजाह (यूएई) के स्कूल और नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक भिड़ंत में नई दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की।

समारोह में रही विशेष मौजूदगी

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरण सौजिया, प्रधानाचार्य जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम. हरिनी पॉल, विद्यांशु सौजिया, तेजस्वी सौजिया, शिक्षिका श्रेया द्विवेदी, शिक्षक डॉ. नेम कुमार, हिमांशु सिंह, करिश्मा पांडेय सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।