एच-1बी वीजा शुल्क घोषणा के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया आपात सहायता नंबर

संदेश महल समाचार
एच-1बी वीजा शुल्क को लेकर हाल ही में की गई घोषणा के बाद भारतीय नागरिकों की दिक्कतों को देखते हुए वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने आपात सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

दूतावास ने एक आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तत्काल मदद चाहने वाले भारतीय नागरिक +1-202-550-9931 पर संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि इस नंबर का इस्तेमाल केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही किया जाए।

अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक एच-1बी वीजा के माध्यम से कार्यरत हैं। शुल्क संबंधी घोषणा के बाद वीजा धारकों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दूतावास का यह कदम भारतीय समुदाय को राहत पहुंचाने वाला माना जा रहा है।