मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही ने एक परिवार की जिंदगी को बुरी तरह झकझोर दिया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित ओम साई हॉस्पिटल में एक युवक का एक्सीडेंट के बाद हुए हाथ का ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया गया जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ती चली गई। गलत ऑपरेशन से हाथ सड़ने लगा पीड़ित परिवार के अनुसार, झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए, लेकिन ऑपरेशन पूरी तरह गलत तरीके से किया गया। पांच दिन बाद युवक के हाथ में तेज दर्द, बदबू और सूजन बढ़ने पर परिवार उसे आगरा लेकर गया। आगरा के डॉक्टरों का खुलासा आगरा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि पहला ऑपरेशन गलत किया गया था संक्रमण इतना बढ़ चुका है कि हाथ काटने की नौबत आ सकती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
बेटी का रिश्ता भी टूटा
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही का असर सिर्फ मरीज पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ा। पीड़ित युवक की बेटी का तय हुआ रिश्ता भी इस मामले के चलते टूट गया, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
डॉक्टर पहले भी विवादों में रह चुका
परिजनों ने बताया कि संबंधित झोलाछाप डॉक्टर पहले भी कई विवादों में रह चुका है और लोगों से मोटी रकम ऐंठ चुका है। न्याय की गुहार, कार्रवाई की मांग पीड़ित युवक ने अधिकारियों से न्याय की मांग की है। परिवार ने कहा कि अस्पताल सील हो झोलाछाप डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई हो मरीज के इलाज और आर्थिक नुकसान की भरपाई हो स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो पैसे के लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।