संदेश महल व राजस्थान पत्रिका कार्यालय का भव्य उद्घाटन क्षेत्र में पत्रकारिता को मिलेगा नया विस्तार

हीराराम सैन
सिरोही राजस्थान संदेश महल
भटाना कस्बे में आज संदेश महल न्यूज पेपर एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अवसर न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि स्थानीय समाज के लिए भी गौरव का क्षण साबित हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ MGB भटाना के प्रबंधक श्री पवन कुमार पंवार (सैन) के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही उपस्थित अतिथियों ने कार्यालय का अवलोकन किया और इसके माध्यम से क्षेत्र में समाचारों के सशक्त प्रसारण की संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।


इस मौके पर भटाना प्रशासक भवानी सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ताराचंद पुरोहित, रमेश पुरोहित, गोवाराम चौधरी, दिलीप भाई, रेवाराम (एससी मोर्चा, भाजपा), चुनीलाल जी पुरोहित, गणेश राम रबारी, गुलाब सिंह, भरत कुमार कोली (गोरेली डूंगरी), राम गोरोली, प्रवीण कुमार, क्लाराम रबारी, मुकेश कुमार कोली, पूनमाजी कोली, उमाराम रबारी, बाबूलाल सैन, भगताराम रबारी, किसन, भलाराम कोली (भेरूगढ़) रेवाराम जी सुथार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही, भटाना चौकी प्रभारी फगलूराम विश्नोई एवं सोमाराम की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नए कार्यालय के खुलने से क्षेत्रीय समाचारों को एक मजबूत मंच मिलेगा तथा आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
वक्ताओं ने संदेश महल और राजस्थान पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि दोनों संस्थान पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और जनहितकारी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। इस संयुक्त पहल से स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों एवं जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में क्षेत्र के विकास और जनसरोकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
यह उद्घाटन निश्चित रूप से भटाना एवं आसपास के क्षेत्रों में सूचना, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।