मिश्रिख, सीतापुर संदेश महल
मिश्रिख तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरापुर मंजरा सरोसा में गाटा संख्या 838 स्थित चकमार्ग पर धारा 67 के अंतर्गत बेदखली की कार्रवाई की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र के निर्देशन में राजस्व एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी टीम द्वारा बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान चकमार्ग पर बनी पक्की दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है और चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनमानस के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी सरकारी भूमि, सार्वजनिक मार्गों एवं चकमार्गों पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।