मैनपुरी संदेश महल समाचार
मैनपुरी मिलावटखोरों के लिए सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है ये जनपद लेकिन इस बार स्वाट टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा झटका दिया है! काले रंग की बोलेरो में छिपाकर ले जाए जा रहे 75 टिन नकली घी को बरामद कर लिया गया है हैरानी की बात ये कि आरोपित दुकानदार किसी भी प्रकार के कागज़ात दिखाने में असफल रहा पूरी खेप को कुर्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं पूछताछ अभी भी जारी है। मुखबिर से सूचना मिलती है बेवर से किशनी होते हुए नकली घी बोलेरो में कुर्रा के रास्ते भेजा जा रहा है खबर मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी जितेन्द्र चंदेल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक और अन्य अधिकारियों ने मौके पर घेराबंदी की जैसे ही काले रंग की बोलेरो को रोका गया अंदर का नज़ारा देख सबके होश उड़ गए बोलेरो की सीटें हटाकर घी के टिन छिपाने की जगह बनाई गई थी ये कोई मामूली स्मगलिंग नहीं थी पूरा प्लान बनाया गया था दुकानदार अनुपम गुप्ता को हिरासत में लेकर जैसे ही पूछताछ शुरू हुई एक के बाद एक राज खुलते चले गए बेवर में बनता था ये नकली घी।