हिमांशु यादव -मैनपुरी संदेश महल समाचार
कुरावली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। मोहल्ले का ही युवक छात्रा को बाजार से बहला-फुसलाकर ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी का फायदा उठाकर छात्रा से दुष्कर्म किया गया।
होश आने पर छात्रा ने घर आकर घटना की जानकारी दी। गुप्तांग से लगातार खून बहने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए पहले कुरावली और फिर मैनपुरी के निजी अस्पतालों में ले गए, जहां तीन दिन तक इलाज चला।
पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी देवन पुत्र महावीर सिंह ने वारदात के बाद छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया।
क्या बोले एसपी मैनपुरी
एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।