लोधेश्वर महादेवा मेला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

रामनगर, बाराबंकी संदेश महल
लोक आस्था, परंपरा और श्रद्धा के प्रतीक श्री लोधेश्वर महादेवा अगहनी मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विश्व कल्याण की कामना के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र शंख-घंटों, ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजा की मधुर ध्वनि से गूंज उठा।

भगवान शिव के दर पर नतमस्तक हुए अधिकारी

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने 10वीं वाहिनी पीएसी के सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर के नेतृत्व में बैंड दल के साथ गर्भगृह पहुंचकर भगवान लोधेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर पहुंचने पर बाबा आदित्य और अनिल कुमार शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।

मेला क्षेत्र में आकर्षक सजावट

मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण तक मार्ग को झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और पुष्प मालाओं से सजाया गया था। मुख्य द्वार पर रामनगर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

धक्का-मुक्की से व्यवस्था प्रभावित

उद्घाटन में भीड़ इतनी उमड़ पड़ी कि प्रांगण में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हुए कई लोगों को पीछे धकेल दिया, जिससे कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े। हालांकि स्थिति कुछ समय बाद सामान्य हो सकी।

सांस्कृतिक पंडाल में जनसंवाद

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने सांस्कृतिक पंडाल पहुंचकर उपस्थित लोगों से संवाद किया और मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम प्रधान अजय तिवारी पूरी व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुटे रहे।इन गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही

इस अवसर पर—

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं मेला सचिव गुंजिता अग्रवाल थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे तहसीलदार विपुल सिंह
खाद्यान्न निरीक्षक अनुज कुमार सिंह
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीपा बोरा
यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंहब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज के प्रतिनिधि शेखर हरायण नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरण पाठक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।लोधेश्वर मेला महादेवा का यह वार्षिक आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नया आयाम देता है। अगले कई दिनों तक चलने वाले इस मेला महोत्सव में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा।