आतंकी हमलों और हादसों के मृतकों का सामूहिक पिंडदान

गया संदेश महल समाचार
गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में सोमवार को विशेष पिंडदान अनुष्ठान संपन्न हुआ। चंदन कुमार ने उन अज्ञात लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान किया, जो आतंकी हमलों और विभिन्न हादसों में मारे गए थे।

यह परंपरा वर्ष 2001 से लगातार निभाई जा रही है। चंदन कुमार का मानना है कि जिन मृतकों के परिजन अंतिम संस्कार या पिंडदान नहीं कर पाते, उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए यह सामूहिक अनुष्ठान आवश्यक है।

पंडितों के मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुए इस आयोजन में बताया गया कि गया की धरती को पितृ तर्पण के लिए पवित्र माना जाता है। इसी वजह से यहां हर वर्ष सैकड़ों लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करने आते हैं।

इस अनुष्ठान को देखकर स्थानीय लोगों ने भी चंदन कुमार के प्रयास को सराहा और इसे समाज के प्रति एक मानवीय संवेदना बताया।