
सिरोही राजस्थान संदेश महल
पूर्व पंचायत समिति सदस्य स्वर्गीय रणजीत सिंह देवड़ा की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत भटाना में शिव हॉस्पिटल पाथवाड़ा एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने स्व. रणजीत सिंह देवड़ा के क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया।चिकित्सा शिविर में शिव हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा करीब 50 मरीजों की ओपीडी जांच की गई। शिविर में डॉ. मोहलिक (एम.डी.) एवं डॉ. हार्दिक त्रिवेदी (ऑर्थोपेडिक) सहित टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भटाना के प्रशासक भवानी सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ईश्वर सिंह, मेल नर्स मंगलाराम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरीश पटेल, अमृतलाल पुरोहित, गोविंद राम पुरोहित, गणेश कुमार पुरोहित, अर्जुन राम चौधरी, दिलीप कुमार पुरोहित, रविंद्र सिंह देवड़ा, पर्वत सिंह रावना राजपूत, भीम सिंह रावना राजपूत, चंदन सिंह पादर, रसूल खान, कैलाश मेघवाल, जैताराम चौधरी, महेंद्र कुमार मेघवाल, उपसरपंच प्रभु राम देवासी, राजू भाई पुरोहित, अशोक राजपुरोहित, नरेश पुरोहित, कल्याण सिंह, मोहन लाल कोली सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।शिव हॉस्पिटल की ओर से अरविंद कुमार पुरोहित एवं उनकी पूरी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।