संदेश महल, सीतापुर।
सीतापुर के थाना मिश्रिख पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार यादव उर्फ राहुल, पुत्र सियाराम यादव, निवासी सीताकुण्ड थाना मिश्रिख को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
बरामद अवैध असलहा व कारतूस के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 28/26, धारा 25(1-B) A आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग अभियान लगातार जारी