परिवहन व ट्रैफिक की संयुक्त टीम ने बिना हेलमेट 15 वाहनों के किये चालान

बाराबंकी संदेश महल
परिवहन विभाग के नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों के चालान काटे गये।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अंकिता शुक्ला की टीम ने थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट ईंधन भरवाने पहुंचे वाहनों की चेकिंग कर चालान किया। साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों और हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया।
चेकिंग के दौरान एआरटीओ की टीम ने 33 टन ओवरलोड पाये जाने पर एक ट्रक को थाना कुर्सी में निरुद्ध किया। वहीं यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी व टीएसआई मधुसूदन की टीम ने बिना हेलमेट पकड़े गये 15 दोपहिया वाहनों का चालान किया। इसके अलावा 2 ओवरलोड वाहनों को भी थाना कुर्सी में सीज कर दिया गया।