संतकबीरनगर संदेश महल
जनपद मुख्यालय पर गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार पत्रकारों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामानुज कनोजिया को एक ज्ञापन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतकबीर नगर रामानुज कनौजिया को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने लिखा है कि पत्रकारों तथा उनके परिजनों को संयुक्त चिकित्सालय में इलाज हेतु पर्ची लेने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है जिससे उनका कीमती समय बर्बाद होता है इसलिए पत्रकारों के लिए पर्ची हेतु अलग से काउंटर लगाया जाय। अथवा पत्रकारों को लाइन में न लगना पड़े ऐसी कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल, खलीलाबाद तथा है सर बाजार के अधीक्षकों को महीने में एक दिन पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए एक पत्र जारी किया जाए। जिससे क्षेत्र के पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। उक्त बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेकर ग्रामीण पत्रकारों के हित में सुविधा प्रदान किया जाए जिससे वे स्वस्थ्य होकर अपने जिम्मेदारियो का निर्वहन कर सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उक्त ज्ञापन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रातः 8:00 बजे से 9:00 तक पत्रकारों के लिए अलग से काउंटर बनाने तथा अधीक्षकों को महीने में एक दिन स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है।