सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
फतेहपुर वनक्षेत्र रेंज के ग्राम पंचायत चंद्रसिहाली भिखारीपुर में पर्यावरण की सांस रोक देने वाली घटना सामने आई है। धंधेबाज लकड़कट्टों ने दिनदहाड़े खेतों में खड़े तीन भारी-भरकम हरे-भरे आम के पेड़ों पर आरा चला दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सब वन विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के चलते हो रहा है। आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से ठेकेदार बिना किसी वैध परमिट के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं और वन संपदा को खुलेआम नष्ट किया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि वली मोहम्मद नामक ठेकेदार ने आम के पेड़ काटे हैं, जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को पहले से थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो क्षेत्र की हरियाली का नामोनिशान मिट जाएगा। हरियाली खत्म होने से जहां पर्यावरण पर खतरा मंडराएगा, वहीं आम किसानों की आजीविका पर भी गहरा असर पड़ेगा।
इस संबंध में फतेहपुर के वन क्षेत्राधिकारी पी.के. सिंह ने कहा कि “मामला अभी जानकारी में नहीं है, सुबह जांच करवाई जाएगी।