ग्राम पंचायत जैतपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प

पीएन सिंह
बाराबंकी संदेश महल
विकास खंड सूरतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प कर उसे नया स्वरूप प्रदान किया गया है। यह कार्य ग्राम प्रधान विजय प्रकाश के नेतृत्व तथा पंचायत सचिव दिगेंद्र रौतेला के सहयोग से सम्पन्न हुआ।कायाकल्प अभियान के तहत भवन की मरम्मत, रंग-रोगन और साफ-सफाई कराई गई। दीवारों पर शैक्षिक चित्रांकन कर केंद्र को बाल-हितैषी वातावरण दिया गया है। बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है तथा स्वच्छ पेयजल और शौचालय सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है।ग्राम प्रधान विजय प्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का आधार है, इसलिए इसे बेहतर बनाना पंचायत की प्राथमिकता रही। पंचायत सचिव दिगेंद्र रौतेला ने बताया कि केंद्र के सुदृढ़ीकरण से बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि होगी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र का बदला हुआ स्वरूप बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और इससे गांव में शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।