कलेक्टर के निर्देश पर पादर पहुंचे एसडीएम निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

हीराराम सैन/सिरोही राजस्थान संदेश महल
जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर के निर्देश पर रेवदर एसडीएम राजन कुमार लोहिया ने पादर गांव में निर्माणाधीन विद्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में हो रही देरी पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


बताया गया कि पिछले कई दिनों से विद्यालय भवन निर्माण में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विद्यालय की नींव खोदाई का कार्य शुरू करवाया तथा निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्राथमिक चिकित्सा भवन का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। गोचर भूमि से जुड़े मामले में पादर के पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गमनाराम, ईएन अर्जुन देवासी, वीडीओ राजकुमार शर्मा, पटवारी कमलेश कुमार जिनगर, महिपाल सिंह, बहादुर सिंह राजपूत, प्रशासक मरगा देवी, धिराराम रबारी, एलडीसी भगवत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।