गोरखपुर संदेश महल
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के आचार्य प्रोफेसर ओंकार नाथ सिंह की पुस्तक “भारतीय संस्कृति की आत्मसाती प्रकृति” और महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ को समर्पित वार्षिक पत्रिका विमर्श का विमोचन किया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में आए हुए विशिष्ट जनों ने अपने संबोधन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को संकल्प दिया है विकसित भारत का यह विकसित भारत केवल राजनीतिक संकल्प नही है यह भारत का मंत्र है भारत को उसे भारत के रूप में जो विश्व गुरु के रूप में स्थापित था। जिसने दुनिया के अंदर भारत की ताकत का एहसास कराया था। जीवन के किसी भी क्षेत्र में जिसने दुनिया को भारत की ताकत का एहसास करा कर के विश्व बंधुत्व की बात किया था। इसमें पूरा भारत पूरी दुनिया वसुधैव कुटुंबकम के रूप में एक परिवार के रूप में जुड़ती है यह भारत की दृष्टि है यह जो आपस में लड़ रहे हैं दुनिया की ताकते ,ये आपस में लड़े ना यह केवल भारत ही कर पाएगा उसको रोकने का काम और वह तभी जब भारत शक्तिशाली होगा आत्मनिर्भर होगा।