बरेली संदेश महल समाचार
बरेली हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ के बाद दो शातिर आरोपी इदरीस और इकबाल पुलिस की गिरफ्त में आ गए। मुठभेड़ के दौरान दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी इकबाल पर 20 और इदरीस पर 17 केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस को इदरीस के पास से एक एंटी फ्लेयर गन भी बरामद हुई है।
इसी कड़ी में पुलिस ने बरेली बवाल के तीसरे मास्टरमाइंड डॉ. नफीस और उसके बेटे फरहान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि हिंसा से दो दिन पहले ही डॉ. नफीस ने पोस्टर विवाद को हवा देने की कोशिश की थी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 26 सितंबर को नमाज़ के समय में भी बदलाव किया गया था ताकि बड़ी संख्या में लोग इस्लामिया ग्राउंड में इकट्ठा हो सकें। पुलिस के मुताबिक अब तक 81 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बाकी की तलाश तेज़ी से जारी है।