बाराबंकी साइबर सेल ने लौटाई पीड़ितों की ₹24.91 लाख की रकम

बाराबंकी संदेश महल समाचार

साइबर सेल और साइबर थाना ने एक बार फिर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पीड़ितों की मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस दिलाई है। 16 अगस्त से अब तक त्वरित कार्रवाई के तहत साइबर ठगी के मामलों में कुल ₹24,91,483 की राशि पीड़ितों को लौटाई गई।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पीड़ितों को रकम सौंपते हुए लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करें और ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें।

रिकवरी में शामिल प्रमुख मामले:

अश्विनी कुमार (लाल विहार कॉलोनी) – ₹8,70,000

नवीन (कोतवाली नगर) – ₹1,55,000

संजीव कुमार (करसंडी) – ₹2,21,578

राहुल सिंह (भवानीपुर, लोनी कटरा) – ₹1,96,999

अनिल कुमार (निमापुर, सफदरगंज) – ₹3,84,000

इसके अलावा अन्य पीड़ितों को मिलाकर कुल ₹24.91 लाख की रकम वापस दिलाई गई।

जनवरी 2025 से अब तक कुल ₹80.41 लाख की रिकवरी

एसपी ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक साइबर थाना और साइबर सेल की मदद से कुल ₹80,41,587 की राशि पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

साइबर टीम की भूमिका

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने अहम योगदान दिया। टीम में उपनिरीक्षक मंजू पाल, पंकज श्रीवास्तव, जयप्रकाश पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ की तकनीकी दक्षता और सतर्कता से यह सफलता हासिल हुई।

साइबर फ्रॉड के आम तरीके:

फर्जी रिवार्ड या इनाम का लालच

नकली निवेश या क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड

सोशल मीडिया अकाउंट हैक

फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड

ऑनलाइन गेमिंग/लॉटरी का झांसा दे

ओटीपी या लिंक क्लिक कर डेटा चुराना

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने नागरिकों से कहा कि किसी भी साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ।